बिहार का पुराना नाम क्या है
बिहार राज्य क्षेत्रफल की दृष्टी से भारत का 13 वाँ सबसे बड़ा राज्य हैं। और जनसंख्या के मामले में भारत का तीसरा आबादी वाला राज्य हैं। प्राचीन काल में बिहार इतना समृद्ध था की पुरे भारत में यह संस्कृति, शिक्षा, और शक्ति का मुख्य केंद्र बिंदु था।
बिहार का पुराना और ऐतिहासिक नाम मगध था।
मगध इतना शक्तिशाली राज्य बन गया था की नंद वंश ने मगध से लेकर पंजाब तक आपना साम्राज्य फैला रखा था। बिहार की राजधानी जो पटना हैं वह पुराने समय में पाटलिपुत्र के नाम से जाना जाता था। मगध की राजधानी पाटलिपुत्र हुआ करता था। संसार का सबसे पहला गणराज्य का उदय बिहार के वैशाली जिले में हुआ था।