महाभारत का पुराना नाम क्या था
महाभारत का पुराना नाम क्या हैं. तो हम आपको बता दें की महाभारत का पुराना नाम जयसंहिता था. महाभारत हिन्दुओं का एक प्रमुख ग्रंथ हैं. इसे भारत महाकाब्य के नाम से भी जाना जाता हैं. इस ग्रंथ को हिंदू धर्म में पंचम वेद माना जाता हैं.
महाभारत महाकाब्य को जयसंहिता, भारत और महाभारत इन तीनो नाम से यह प्रसिद्ध हैं.
महाभारत विश्व का सबसे लंबा साहित्यिक ग्रंथ और महाकाब्य हैं. इस ग्रंथ की रचना महर्षि वेद व्यास ने की थी. पुरे महाभारत में 1,10,000 श्लोक हैं. इस ग्रंथ को लिखने में महर्षि वेद व्यास को तीन साल का समय लगा था. महाभारत में उल्लेख मिलता हैं. की महर्षि वेद व्यास ने एक पवित्र गुफा में तपस्या में संलग्न ध्यान योग में स्थित होकर स्मरण कर मन ही मन महाभारत की रचना कर ली. महाभारत ग्रंथ की रचना करने के बाद महर्षि वेद व्यास ने सर्व प्रथम अपने पुत्र शुकदेव को इस ग्रंथ का अध्यन करया था. इस ग्रंथ की रचना 3100 ई पूर्व मानी जाती हैं.
महर्षि वेद व्यास का पूरा नाम ऋषि कृष्ण द्वैपायन वेद व्यास था। यह भी कहा जाता है जब वेदव्यास ने इस ग्रंथ की रचना की तब यह ‘जय महाकाव्य’ के नाम से प्रसिद्ध था .