मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन सा है
मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन सा हैं. और उसका नाम क्या हैं. इस प्रश्न के दो अर्थ हो सकते हैं. पहला जनसंख्या के अधार पर और दूसरा क्षेत्रफल के अधार पर हैं.
क्षेत्रफल के अधार पर मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा जिला का नाम छिंदवाड़ा हैं. इस जिले का कुल क्षेत्रफल 12,815 वर्गकिलोमीटर हैं. और इस जिले की कुल जनसंख्या भारतीये जनगणना 2011 के अनुसार 20,90,922 हैं. यह जिला 671 मीटर की ऊंचाई पर सतपुड़ा के खुले पठार पर स्थित हैं.
जनसंख्या के दृष्टी कोण से मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा जिला का नाम इंदौर हैं. इस जिले की कुल जनसंख्या 32,76,697 हैं. इंदौर जिले को मध्यप्रदेश का वाणिज्यिक राजधानी भी कहा जाता हैं. इस जिले का कुल क्षेत्रफल 3,898 वर्गकिलोमीटर हैं.