भारत का सबसे बड़ा बांध कौन सा है
दोस्तों आज हमलोग जानेंगे की भारत का सबसे बड़ा और सबसे ऊँचा बांध कौन हैं. उस बांध का नाम क्या हैं. और वह बांध भारत में कहा स्थित हैं.
भारत में कुल छोटे-बड़े मिलकर लगभग 4,000 बांध बने हुए हैं. इनमे से अगर सबसे बड़े बांध की बात करते हैं तो उस बांध का नाम सरदार सरोवर बांध हैं. जो भारत के गुजरात राज्य में स्थित हैं.
सरदार सरोवर बांध गुजरात के नर्मदा नदी पर बना हुआ हैं. इस बांध की कुल लम्बाई 1210 मीटर और कुल ऊंचाई 183 मीटर हैं. इस बांध की जलाशय क्षमता 77,01,775 एकड़ फीट हैं. इस बांध का निर्माण भारत के मुख्य चार राज्यों गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, और राजस्थान के फायदे के लिए किया गया था.
अब बात करते हैं भारत के सबसे ऊँचे बांध की वह कौन हैं. तो भारत का सबसे ऊँचे बांध का नाम टिहरी बांध हैं. जो भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित हैं.
टिहरी बांध भारत का सबसे ऊँचा और विश्व का आठवा सबसे बड़ा बांध हैं. इस बांध का उपयोग सिचाई और बिजली उत्पादन के लिए किया गया हैं. यह बांध भागीरथी नदी पर बनाया गया हैं. जिसकी कुल ऊंचाई 260 मीटर और कुल लम्बाई 575 मीटर हैं. इस बांध की जलाशय क्षमता 21,00,000 एकड़ फीट हैं.
