Sabse Jyada Rashtrapati Shasan Kis Rajya Mein Laga
भारत में अब तक सबसे ज्यादा बार राष्ट्रपति शासन किस राज्य में लागु किया गया हैं. अभी तक मणिपुर राज्य में सर्वाधिक 10 बार राष्ट्रपति शासन लागु हो चुका है।
मणिपुर में कब – कब राष्ट्रपति शासन लागु हुआ.
1. 12 जनवरी 1967
2. 25 अक्टूबर 1967
3. 17 अक्टूबर 1969
4. 28 मार्च 1973
5. 16 मई 1977
6. 14 नवंबर 1979
7. 28 फरवरी 1981
8. 7 फरवरी 1992
9. 31 दिसंबर 1993
10. जून 2001
राष्ट्रपति शासन :-
जब किसी राज्य को भंग या निलंबित कर दिया जाता हैं. और राज्य प्रत्यक्ष संघीय शासन के अधीन आ जाता हैं. भारत के संविधान का अनुच्छेद – 356, केंद्र की संघीय सरकार को राज्य में संवैधानिक तंत्र की विफलता या संविधान के उल्लंघन की दशा में उस राज्य सरकार को बर्खास्त कर उस राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने का अधिकार देता है। राज्य का नियंत्रण भारत के राष्ट्रपति के अधीन आ जाता है, लेकिन प्रशासनिक दृष्टि से राज्य के राज्यपाल को केंद्रीय सरकार द्वारा कार्यकारी अधिकार प्रदान किये जाते हैं।