श्री रामदेव जी की आरती, Baba Ramdev Ji Ki Aarti in Hindi

Baba Ramdev Ji Ki Aarti in Hindi : यहाँ पर प्रसिद्ध और लोकप्रिय श्री रामदेव जी की आरती का लिरिक्स हिंदी और इंग्लिश में दिया गया हैं. आप इस आरती को श्री रामदेव जी की पूजा आरती करते समय पढ़ या गा सकते हैं.

आरती श्री रामदेव जी की

ओउम जय श्री रामादे स्वामी जय श्री रामादे।
पिता तुम्हारे अजमल मैया मेनादे।। ओउम जय।।

रूप मनोहर जिसका घोड़े असवारी।
कर में सोहे भाला मुक्तामणि धारी।। ओउम जय।।

विष्णु रूप तुम स्वामी कलियुग अवतारी।
सुरनर मुनिजन ध्यावे जावे बलिहारी।। ओउम जय।।

दुख दलजी का तुमने भर में टारा।
सरजीवन भाण को तुमने कर डारा।। ओउम जय।।

नाव सेठ की तारी दानव को मारा।
पल में कीना तुमने सरवर को खारा।। ओउम जय।।

Shri RamDev Ji Ki Aarti

पिछम धरां सूं म्हारा पीर जी पधारिया।
घर अजमल अवतार लियो
लाछां सुगणा करे थारी आरती।
हरजी भाटी चंवर ढोले।
पिछम धरां सूं म्हारा पीर जी पधारिया।

गंगा जमुना बहे सरस्वती।
रामदेव बाबो स्नान करे।
लाछां सुगणा करे थारी आरती।
हरजी भाटी चंवर ढोले।
पिछम धरां सूं म्हारा पीर जी पधारिया।

घिरत मिठाई बाबा चढे थारे चूरमो
धूपारी महकार पङे
लाछां सुगणा करे थारी आरती।
हरजी भाटी चंवर ढोले।
पिछम धरां सूं म्हारा पीर जी पधारिया।

ढोल नगाङा बाबा नोबत बाजे
झालर री झणकार पङे
लाछां सुगणा करे थारी आरती।
हरजी भाटी चंवर ढोले।
पिछम धरां सूं म्हारा पीर जी पधारिया।

दूर-दूर सूं आवे थारे जातरो
दरगा आगे बाबा नीवण करे।
लाछां सुगणा करे थारी आरती।
हरजी भाटी चंवर ढोले।
पिछम धरां सूं म्हारा पीर जी पधारिया।

हरी सरणे भाटी हरजी बोले।
नवों रे खण्डों मे निसान घुरे।
लाछां सुगणा करे थारी आरती।
हरजी भाटी चंवर ढोले।
पिछम धरां सूं म्हारा पीर जी पधारिया।

जै बाबा रामदेव्

Shri BABA RamDev Ji Ki Aarti : श्री बाबा रामदेवजी की आरती

जय श्री रामदेव अवतारी, कलयुग में धणी आप पधारे ।
सतयुग में बाबा विष्‍णु बन आए, मधु-कटैभ को मार गिराये
ब्रह्मा जी को आप ऊबारो, देव श्री कहलाये ।।

जय श्री रामदेव अवतारी, कलयुग में धणी आप पधारे ।
त्रेता में बाबा राम बन आए, रावण को मार गिराये
महाबीर की आप उबारो, पुरूषोत्‍तम कहलाये ।।

जय श्री रामदेव अवतारी, कलयुग में धणी आप पधारे ।
द्वापर में बाबा कृष्‍ण बन आए, कंस को मार गिराये
सुदामा को आप उबारो, वासुदेव कहलाये ।।

जय श्री रामदेव अवतारी, कलयुग में धणी आप पधारे ।
कलयुग में बाबा रामदेव बन आए, भैरों-राकस को मार गिराये
बोहिता बनिए को आप उबारो, रामपीर कहलाये ।।

जय श्री रामदेव अवतारी, कलयुग में धणी आप पधारे ।
माता मैनादे पिता अजमाल जी, बाबा संग में डाली आये
देबो साबो पुत्र थारे, नेतली कहलाये ।।

जय श्री रामदेव अवतारी, कलयुग में धणी आप पधारे ।
श्री रामपीर की आरती, जो कोई नर गाये
जन्‍म-जन्‍म के कष्‍ट मिटे, भव सागर तर जाये ।।

जय श्री रामदेव अवतारी, कलयुग में धणी आप पधारे ।
गरू नरसिंह पाण्‍डे शरणे – ”बाबा”, प्रकाश पाण्‍डे गाये
प्रेमनगर में मन्दिर तिहारा, गढ़ सिरसा कहलाये ।।

जय श्री रामदेव अवतारी, कलयुग में धणी आप पधारे ।

आरती लिस्ट
श्री बांके बिहारी की आरती जय अम्बे गौरी आरती
श्री बृहस्पति देव की आरती बाबा बालक नाथ आरती
हे गोपाल कृष्ण भैरव जी की आरती
श्री कुबेर आरती मां दुर्गा जी की आरती : जय अम्बे गौरी
श्री लड्डू गोपाल जी की आरती माता पार्वती जी की आरती
माँ लक्ष्मी जी की आरती रामचंद्र जी की आरती
राधा रानी की आरती श्री गंगा आरती
श्री रामदेव जी की आरती श्री बालाजी आरती
सन्तोषी माता की आरती श्री सत्यनारायण जी की आरती
श्री शनि देव की आरती श्री सूर्य देव की आरती
ॐ जय शिव ओंकारा : शिवजी की आरती श्रीकृष्ण आरती कुंज बिहारी की
भगवान विष्णु जी की आरती सरस्वती मां की आरती
काली माता की आरती साई बाबा आरती
तुलसी माता की आरती ॐ जय जगदीश हरे आरती
खाटू श्याम आरती

Leave a Comment