सन्तोषी माता की आरती, Santoshi Mata Ki Aarti Lyrics in Hindi

Santoshi Mata Ki Aarti Lyrics in Hindi : यहाँ आपको प्रसिद्ध सन्तोषी माता की आरती का लिरिक्स हिंदी में दिए गए हैं. इस आरती को आप सन्तोषी माता की पूजा आरती करते समय पढ़ या गा सकते हैं. शुक्रवार के दिन सन्तोषी माता की पूजा और आरती करने से विशेष फल की प्राप्ति होती हैं. इससे घर परिवार में सुख समृधि बनी रहती हैं.

सन्तोषी माँ भगवान गणेशजी की पुत्री हैं. मान्यता हैं की लगातार 16 शुक्रवार को सन्तोषी माता के व्रत रखने से संतोषी माँ बहुत ही प्रसन्न होती हैं. इससे सभी तरह की परेशानियों एवं कष्टों से मुक्ति मिलती हैं. और अपने भक्तों पर हमेशा माँ की कृपा बनी रहती हैं.

संतोषी माता की आरती

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता।
अपने सेवक जन को, सुख संपत्ति दाता।।
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..

सुंदर, चीर सुनहरी, मां धारण कीन्हो।
हीरा पन्ना दमके, तन श्रृंगार लीन्हो।।
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..

गेरू लाल छटा छवि, बदन कमल सोहे।
मंद हंसत करूणामयी, त्रिभुवन जन मोहे।।
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता ..

स्वर्ण सिंहासन बैठी, चंवर ढुरे प्यारे।
धूप, दीप, मधुमेवा, भोग धरें न्यारे।।
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..

गुड़ अरु चना परमप्रिय, तामे संतोष कियो।
संतोषी कहलाई, भक्तन वैभव दियो।।
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..

जय शुक्रवार प्रिय मानत, आज दिवस सोही।
भक्त मण्डली छाई, कथा सुनत मोही।
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..

मंदिर जगमग ज्योति, मंगल ध्वनि छाई।
विनय करें हम बालक, चरनन सिर नाई।
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..

भक्ति भावमय पूजा, अंगीकृत कीजै।
जो मन बसे हमारे, इच्छा फल दीजै।
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..

दुखी, दरिद्री ,रोगी , संकटमुक्त किए।
बहु धनधान्य भरे घर, सुख सौभाग्य दिए।
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..

ध्यान धर्यो जिस जन ने, मनवांछित फल पायो।
पूजा कथा श्रवण कर, घर आनंद आयो।
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..

शरण गहे की लज्जा, राखियो जगदंबे।
संकट तू ही निवारे, दयामयी अंबे।
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..

संतोषी मां की आरती, जो कोई नर गावे।
ॠद्धिसिद्धि सुख संपत्ति, जी भरकर पावे।
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता..

FAQ

प्रश्न 01 – सन्तोषी माता को कौन सा रंग पसंद हैं?

लाल और पीले रंग के वस्त्र सन्तोषी माँ को बेहद पसंद हैं.

प्रश्न 02 – संतोषी माँ के पिता कौन हैं?

लोकप्रिय मान्यताओं के अनुसार गणेशजी संतोषी माँ के पिता हैं.

प्रश्न 03 – संतोषी माँ के कितने नाम हैं?

संतोषी माँ के 108 नाम हैं.

प्रश्न 04 – संतोषी मां के महामंत्र कौन से हैं?

जय माँ संतोषिये देवी नमो नमः
श्री संतोषी देव्व्ये नमः
ॐ श्री गजोदेवोपुत्रिया नमः
ॐ सर्वनिवार्नाये देविभुता नमः
ॐ संतोषी महादेव्व्ये नमः
ॐ सर्वकाम फलप्रदाय नमः
ॐ ललिताये नमः

प्रश्न 05 – संतोषी माँ का दिन कौन सा हैं?

शुक्रवार माँ संतोषी माता का दिन हैं. इस दिन माँ की पूजा आरती करने से विशेष फल मिलता हैं.

प्रश्न 06 – संतोषी माँ को कौन से फूल पसंद हैं?

कमल के फूल संतोषी माँ को बेहद प्रिय हैं.

आरती लिस्ट
श्री बांके बिहारी की आरती जय अम्बे गौरी आरती
श्री बृहस्पति देव की आरती बाबा बालक नाथ आरती
हे गोपाल कृष्ण भैरव जी की आरती
श्री कुबेर आरती मां दुर्गा जी की आरती : जय अम्बे गौरी
श्री लड्डू गोपाल जी की आरती माता पार्वती जी की आरती
माँ लक्ष्मी जी की आरती रामचंद्र जी की आरती
राधा रानी की आरती श्री गंगा आरती
श्री रामदेव जी की आरती श्री बालाजी आरती
सन्तोषी माता की आरती श्री सत्यनारायण जी की आरती
श्री शनि देव की आरती श्री सूर्य देव की आरती
ॐ जय शिव ओंकारा : शिवजी की आरती श्रीकृष्ण आरती कुंज बिहारी की
भगवान विष्णु जी की आरती सरस्वती मां की आरती
काली माता की आरती साई बाबा आरती
तुलसी माता की आरती ॐ जय जगदीश हरे आरती
खाटू श्याम आरती

Leave a Comment